Maruti Grand Vitara Mileage: मारुति भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। यदि आप एक बेहतरीन कार की तलाश में हैं, तो मारुति ग्रैंड विटारा आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है। यह कार एडवांस फीचर्स, बेहतरीन माइलेज और आकर्षक डिजाइन के साथ आती है। मारुति ग्रैंड विटारा आपके लिए बेहतरीन विकल्प होने वाला है, जिस पर वर्तमान में 75,000 का ऑफर दिया जा रहा है।

Monotone Color Options for Maruti Vitara | |
---|---|
1. Nexa Blue | |
2. Luxe Beige | |
3. Opulent Red | |
4. Chestnut Brown | |
5. Grandeur Grey | |
6. Splendid Silver | |
7. Arctic White |
Dual-Tone Color Options for Maruti Vitara | |
---|---|
1. Opulent Red with Midnight Black Roof | |
2. Arctic with Midnight Black Roof | |
3. Splendid Silver with Midnight Black Roof |
Maruti Grand Vitara Features List
फीचर्स की बात करे तो इसमें 9 इंच टच स्क्रीन एंटरटेनमेंट सिस्टम के साथ 7 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस एंड्राइड ऑटो के साथ एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी की सुविधा देखने को मिलती है। अन्य हाईलाइट में वायरलेस मोबाइल चार्जिंग, ड्यूल जॉन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, कई रंग विकल्पों के साथ एंबिएंट लाइटिंग, हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ आगे की तरफ हवादार सीट, हेड उप डिस्प्ले और बेहतरीन साउंड सिस्टम देखने को मिलता है।

Maruti Grand Vitara Safety Features
सेफ्टी फीचर्स की बात करे तो इसमें 6 एयर बैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ABS के साथ EBD, 360 डिग्री कैमरा, हिल हॉल एसिस्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर देखने को मिलता है।
Maruti Grand Vitara Engine
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को चलाने के लिए 1.5 लीटर माइल्ड हाइब्रिड इंजन का उपयोग किया जाता है। इसके साथ ही 1.5 लीटर स्ट्रांग हाइब्रिड इंजन विकल्प भी दिया जाता है, जो 103 बीएचपी और पहले वाले 116 बीएचपी का पावर जनरेट करते हैं। इसके अलावा, ग्रैंड विटारा को 3 ड्राइविंग मोड भी मिलते हैं, जिसमें पेट्रोल, हाइब्रिड और प्योर इलेक्ट्रिक मोड देखने को मिलता हैं।
यह 1.5 लीटर माइल्ड हाइब्रिड इंजन ऑप्शन को सीएनजी तकनीकी में भी पेश किया जाता है, जहां यह इंजन 87.83 बीएचपी और 120.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है और केवल पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।
नॉर्मल इंजन ऑप्शन को पांच स्पीड मैनुअल और सिक्स स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ स्ट्रांग हाइब्रिड को केवल सीवीटी ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च किया जाता है।
Maruti Grand Vitara Mileage
Claimed Fuel Efficiency Figures (ARAI) | Tested Fuel Efficiency Figures |
---|---|
– Mild-hybrid AWD MT: 19.38 kmpl | – Mild-hybrid AT: 13.72 kmpl (City) |
– Mild-hybrid AT: 20.58 kmpl | – Mild-hybrid AT: 19.05 kmpl (Highway) |
– Mild-hybrid MT: 21.11 kmpl | – Strong-hybrid e-CVT: 25.45 kmpl (City) |
– Strong-hybrid e-CVT: 27.97 kmpl | – Strong-hybrid e-CVT: 21.97 kmpl (Highway) |
– CNG Fuel efficiency: 26.6 km/kg |
Maruti Grand Vitara Price In India
भारतीय बाजार में मारुति ग्रैंड विटारा की कीमत 13.15 लाख रुपए से 20.09 लाख रुपए एक्स शोरूम है। इसे भारतीय बाजार में कुल 6 वेरिएंट सिग्मा, डेल्टा, जेटा, जेटा+, अल्फा और अल्फा के साथ उतारा हैं। इसके साथ ही इसमें कुल 10 कलर मिलते है।
Maruti Grand Vitara Rivals
भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का मुकाबला Hyundai Creta Facelift, Tata Nexon facelift के साथ होने वाला है।