Free Mobile Gift!

Police Case Against Vivek Bindra: प्रसिद्द मोटिवेशनल यूट्यूबर विवेक बिंद्रा पर दर्ज हुई एफआईआर, पत्नी को पीटने और गाली गलौच करने का आरोप

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Police Case Against Vivek Bindra, विवेक बिंद्रा की मुश्किलें दिनों दिन बढ़ती जा रही है, रुकने का नाम ही नहीं ले रही। पिछले कहीं दिनों से विवेक बिंद्रा और संदीप माहेश्वरी के स्कैम एक्सपोज की वजह से विवेक चर्चा में चल रहे है। हाल ही में अब उन पर अपनी पत्नी को मारने और गाली गलौच करने का आरोप लगा गया है। आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से इस घटना के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है।

क्या है ये मारपीट का मामला

विवेक बिंद्रा मोटिवेशनल स्पीकर है उनके खिलाफ सेक्टर-126 थाने में उनकी पत्नी को मारने के जुर्म में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यानिका के भाई ने विवेक के खिलाफ एफआईआर में शिकायत लिखाई कि उनकी बहन को इतनी बुरी तरह से पीटा गया जिसके बाद उन्हें कहीं दिनों तक दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती रखना पड़ा।

उनके कान का पर्दा भी फट गया जिसे उन्हें सुनाई देना बंद हो गया। पुलिस इस घटना के बारे में अपनी तरफ से पूरी जाँच कर रही है। 14 दिसंबर को एफआईआर मुकदमा दर्ज कराया गया था।

विवेक बिंद्रा के साले ने दी ये जानकारी

गाजियाबाद के चंदर नगर में रहने वाले वैभव क्वात्रा ने यह शिकायत दर्ज कराई की उनकी बहन यानिका ने विवेक बिंद्रा से शादी ललित मानगर होटल में छह नवंबर को की थी। विवेक बिंद्रा शुरू से सेक्टर-94 के सुपरनोवा वेस्ट रेजीडेंसी में रहा करते थे।

विवेक बिंद्रा की सात दिसंबर को सुबह ढाई से तीन बजे के बीच अपनी मां प्रभा से लड़ाई हो गई थी। यानिका ने उनकी इस लड़ाई को रोकने की कोशिश की, लेकिन विवेक ने अपनी पत्नी यानिका को एक कमरे में बंद कर दिया।

वैभव ने एफआईआर में यह कहा की विवेक ने पहले अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज की उसके बाद उसे बहुत बुरी तरह से मारा। यानिका के पूरे शरीर पर मारपीट के घाव दिख रहे है।

वह अपने कानों से ठीक से सुन नहीं पा रही है। उनके बाल खींचे गए जिसकी वजह से उनके सिर में बहुत गहरी चोट आई है। विवेक बिंद्रा ने अपनी पत्नी का मोबाइल भी तोड़ दिया था।

इस हमले के बाद विवेक की पत्नी का दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। इस घटना से सोशल मीडिया पर विवेक बिंद्रा के खिलाफ कहीं आरोप लगाए गए है और लोग नोएडा पुलिस से विवेक बिंद्रा को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

विवेक बिंद्रा की 41 साल की उम्र में हुई शादी

विवेक बिंद्रा ने 41 साल की उम्र में शादी की थी। इनके शादी के एक महीने बाद ही इन पर पत्नी को मारने का बड़ा इल्जाम लगाया गया। इस बारे में कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से फेल रहे है। जिसमे विवेक बिंद्रा के पत्नी की कलाई पर मारपीट के निशान देखने को मिल रहे है। इनके इस वीडियो को hindinewsbizz.com पर नहीं दिखाया गया है।

नोएडा सेक्टर-126 के थाने में, विवेक बिंद्रा के खिलाफ उनकी पत्नी यानिका के भाई वैभव ने मुकदमा दर्ज कराया है। वैभव ने पुलिस से कहकर विवेक बिंद्रा के लिए कड़ी से कड़ी सजा सुनाने को कहा है ताकि उनकी बहन को इंसाफ मिल सके।

Read More:

6 thoughts on “Police Case Against Vivek Bindra: प्रसिद्द मोटिवेशनल यूट्यूबर विवेक बिंद्रा पर दर्ज हुई एफआईआर, पत्नी को पीटने और गाली गलौच करने का आरोप”

Leave a comment


लो जी! Komaki Ranger Bike में मिलेगी आपको शानदार माइलेज और काफी अच्छी कीमत लो जी! आ गई बाजार मे Yamaha XSR 155 Bike शानदार लुक और पावरफूल इंजन के साथ लो जी! आ गई बाजार मे Revolt RV400 electric bike प्रीमियम डिज़ाइन और शानदार कीमत के साथ लो जी! आ गई Yamaha R15 V4 Bike इसमे आपको मिलेगी आपको 55.20Kpl का जोरदार माइलेज लो जी! KTM Duke 200 बाइक ने जोरदार फीचर्स और अच्छी माइलेज के साथ बाजार में वापसी की लो जी! लड़कियो के दिलो पर राज करने के लिए OPPO F30 Pro जल्द हो रहा है लॉंच, फीचर और कीमत जानकर होश उड़ जाएंगे लो जी! 4GB RAM के साथ सिर्फ ₹5,999 में लॉन्च हुआ POCO C61 स्मार्टफोन, जाने स्पेसिफिकेशन Hero Xtreme 125R bike में मिलेगी आपको शानदार लूक और बेहतरीन कीमत